वोटिंग के दौरान पुलिस ने की बुर्का हटवाकर चेकिंग, मुस्लिम महिलाओं ने दिया ये रिएक्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 03:55 PM

during voting police removed burqa and checking

यूपी नगर निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 26 जिलों की 233 सीटों पर हो रही है। चंदौली जिले में नगर पालिका के लिए मतदान करने आई मुस्लिम महिलाओं का महिला पुलिसकर्मियों ने बुर्का...

चंदौलीः यूपी नगर निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 26 जिलों की 233 सीटों पर हो रही है। चंदौली जिले में नगर पालिका के लिए मतदान करने आई मुस्लिम महिलाओं का महिला पुलिसकर्मियों ने बुर्का हटवा कर जांच की।

जानकरी के मुताबिक नगर पालिका मुगलसराय में महिला कांस्टेबल मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटवाकर चेहरे का मिलान पहचान पत्र की। इस दौरान बुर्कानशी महिलाओं ने नराजगी जताई। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि इस इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। अगर जांच करनी है तो पब्लिक के सामने नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसके लिए इंतजाम करके रखना चाहिए था।

रेहाना नाम की एक वोटर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जो अच्छा नहीं लगा। ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं, वोटर फरहत नाज ने बताया कि मुसलमानों के लिए गलत है, इसको हम लोग सही नहीं मानते हैं। किसी के ऊपर आरोप लगाकर चेक किया जा रहा है। सलमा ने बताया कि बिल्कुल गलत किया जा रहा है, क्या मुंह खुलवाकर फर्जी मतदान रुक जाएगा। हमारा आधार कार्ड है, क्या वो भी फर्जी बनवा लिया गया है।

पूरे मामले पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बात करने को तैयार नहीं है। जांच कर रही महिला कांस्टेबल ने बस इतना कहा कि फर्जी मतदान रोकने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। निकाय चुनाव के प्रचार के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलिया जिले में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसी रैली में एक मुस्लिम महिला भी मौजूद थी। वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने महिला का बुर्का उतरवाया था।


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!