ड्युटी करके लौट रहे अध्यापक के सिर में सटाकर मारी गोली, दर्दनाक मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Apr, 2018 01:49 PM

due to returning to the teacher s head the bullet shot painful death

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शामली जिले...

शामलीः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शामली जिले का है। जहां एक अध्यापक की घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दयानन्द निवासी राकेश रूहैला दिल्ली मे सरकारी अध्यापक है। जो रोज सुबह ट्रेन से दिल्ली आता-जाता था। वहीं रोज की तरह जब शनिवार को घर लौट रहा था तो उसके घर के पास ही अज्ञात युवक ने उसे गोली मार दी। गोली राकेश के सीधा कनपटी पर जाकर लगी। जिसके बाद राकेश वहीं पर ही गिर गया। राकेश को खून से लथपथ देखकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राकेश नाम का युवक दिल्ली में अध्यापक है। मौहल्ले में ही किसी अज्ञात द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!