Edited By Ruby,Updated: 04 Jun, 2018 02:47 PM
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ‘फेसबुक’ पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री डालने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के बाबा कालोनी निवासी तथा पेशे से चिकित्सक...
बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ‘फेसबुक’ पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री डालने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के बाबा कालोनी निवासी तथा पेशे से चिकित्सक सुनील कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था जिसमे हिन्दू देवताओं के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
कोतवाली सिविल लाइंस ने खुद तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।