Edited By Ruby,Updated: 21 Sep, 2018 03:54 PM
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के स्थापना समारोह में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर 10.40 बजे पहुचेंगे जहां वह 11 बजे...
जौनपुरः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के स्थापना समारोह में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर 10.40 बजे पहुचेंगे जहां वह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
उपमुख्यमंत्री 11.10 से 12.30 बजे तक पं. दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ स्थापना समारोह में भाग लेंगे , उसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि डा. शर्मा करीब तीन घंटे के प्रवास के बाद अपरान्ह 2.25 बजे लखनऊ लौट जायेंगे।