सीतापुर में बोले रक्षा मंत्री- बूथ की बदौलत भाजपा फिर बनायेगी यूपी में सरकार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Nov, 2021 06:38 PM

defense minister said bjp will again form government in up due to booth

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को कहा कि बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की बदौलत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में दोबारा बहुमत की सरकार बनायेगी। भाजपा में अवध क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर सिंह ने ग्रास फार्म मैदान पर 15...

सीतापुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को कहा कि बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की बदौलत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में दोबारा बहुमत की सरकार बनायेगी। भाजपा में अवध क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर सिंह ने ग्रास फार्म मैदान पर 15 जिलों के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल जनता के सामने वादों की झड़ी लगा देते हैं। उनका लक्ष्य जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हासिल करना होता है मगर भाजपा ऐसा कोई वादा नहीं करती जो वह पूरा न कर सके।       

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ऐसी कोई घोषणा भाजपा के संकल्प पत्र में नहीं होनी चाहिए जिससे पार्टी पूरा न कर सके। मोदी के अलावा किसी अन्य पार्टी का कोई नेता इस बात की चिंता नहीं करता है। 7 अन्य राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में लोकलुभावन वादों को भी डाल देते हैं जिन्हें पूरा करना संभव नहीं होता। लखनऊ के सांसद ने कहा कि सीतापुर अध्यात्म की धरती है। सभी तीर्थो को करने के बाद नैमिषारण्य आना जरूरी होता है। ये ऐसी धरती है जहां पर देश की सुरक्षा करने वाले कैप्टन मनोज पाण्डेय का जन्म हुआ। आज वह खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि इस पावन धरती पर भाजपा का बूथ सम्मेलन हो रहा है7 उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते हुए कहा ‘‘ आज आप सबकी उमंग उत्साह देखकर अब हमें कोई दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने से रोक नहीं सकता। आप हमारी पार्टी की ताकत और जान हैं।'' 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन सीमा रेजांगला की धरती पर उन्हें बताया गया कि कोई रक्षा मंत्री आज तक वहां नहीं गया है। उन्होंने देखा कि किन विषम परिस्थितियों में जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!