Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jun, 2019 08:53 AM
उत्तर प्रदेश की आगरा जिले में ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के खाई में गिर जाने से 4 महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। थाना मलपुरा निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा: उत्तर प्रदेश की आगरा जिले में ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के खाई में गिर जाने से 4 महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। थाना मलपुरा निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि गांव जाजऊ के रहने वाले ग्रामीण सोमवार को दोपहर 2 बजे बिचपुरी में रहने वाले किसी रिश्तेदार की गमी से ट्रैक्टर-ट्राली से लौट आ रहे थे। अधिकारी ने कहा कि आगरा-मथुरा रोड स्थित लैदर पार्क और महुअर रोड फतेहपुरसीकरी पर उनका ट्रैक्टर असंतुलित होकर खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार 4 महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। थाना मलपुरा निरीक्षक सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया है।