Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Oct, 2018 06:40 PM
थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सिरसा गांव में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। उसके परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है...
नोएडाः थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सिरसा गांव में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। उसके परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी चंचल की शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मामले में उसके पिता नरबीर सिंह ने थाना ग्रेटर नोएडा में मृतका के पति अमित, ससुर ब्रह्म सिंह और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार सास की तलाश की जा रही है।