दिनदहाड़े टोल प्लाजा कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, घटना CCTV में कैद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Jun, 2018 11:47 AM

day to day toll plaza worker shot dead shot dead in incident cctv

उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला इलाहाबाद के नवाबगंज हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा का है। जहां पैसे न देने को लेकर मामूली से विवाद में बोलेरो सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा कर्मी धीरज त्रिपाठी को गोली मार...

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला इलाहाबाद के नवाबगंज हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा का है। जहां पैसे न देने को लेकर मामूली से विवाद में बोलेरो सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा कर्मी धीरज त्रिपाठी को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से घायल टोल कर्मी को आनन फानन में एसआरएन अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 

वहीं सारी घटना के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद एसपी गंगा पार समेत कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची और बदमाशों की खोजबीन को लेकर चारों तरफ़ चेकिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी के नंबर के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

पुलिस का कहना है कि ज़ल्द ही गोली मारने वालों को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया जाएगा। फ़िलहाल घायल टोल कर्मी की हालत नाजुक बनी हुईं है। वही घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। टोल कर्मियों की मानें तो आए दिन टोल प्लाजा पर पैसों को लेकर विवाद होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!