Edited By Umakant yadav,Updated: 15 May, 2020 02:34 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसी बीच जनपद गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जेटे पुरी निवासी 55 वर्षीय एक शख्स की शुक्रवार को दुबई में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। कंपनी के...
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसी बीच जनपद गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जेटे पुरी निवासी 55 वर्षीय एक शख्स की शुक्रवार को दुबई में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। कंपनी के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को फोन कर यह जानकारी दी। जिसके बाद से ही घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि मृतक पिछले 10 साल से दुबई की एक कंपनी में बतौर इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। इस दौरान पिछले दस दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में आज युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।