लॉकडाउन में काफिले के साथ चार्ज लेने निकले थे थानेदार, SP ने किया सस्पेंड

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jun, 2020 03:17 PM

convoy extractor suspended in lockdown

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक थानेदार को लॉकडाउन में काफिले के साथ शाही विदाई समारोह करना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान  में आने के बाद एसपी ने बसखारी के थानाध्यक्ष रहे मनोज सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि मनोज सिंह का हाल ही में....

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक थानेदार को लॉकडाउन में काफिले के साथ शाही विदाई समारोह करना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने बसखारी के थानाध्यक्ष रहे मनोज सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि मनोज सिंह का हाल ही में अवैध वसूली के आरोप में भाजपा विधायक की शिकयत पर बैसखारी से जैतपुर में ट्रांसफर हुआ था।

जानकारी मुताबिक अंबेडकरनगर के टांडा से भाजपा विधायक संजू देवी ने अवैध वसूली के आरोप में बसखारी के थानाध्यक्ष मनोज सिंह पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद मनोज सिंह का तबादला कर दिया गया और फिर जैतपुर थाने पर बतौर SP तैनाती कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष की विदाई के दौरान काफिले में 112 की गाड़ी शामिल रही और पुलिसकर्मी बिना मास्क के ही रहे। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। थानेदार की राजशाही अंदाज में विदाई का ऐसा काफिला देखकर लोगों ने कैमरे में कैदकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!