कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोनभद्र पहुंची, अजय राय का दावा - 2024 में PM मोदी को बनारस से हराकर दिखाएगी कांग्रेस

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Dec, 2022 06:19 PM

congress will defeat prime minister modi in banaras in 2024 ajay rai

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोनभद्र पहुंची। यात्रा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोग सम्लित हुए। प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राबर्ट्सगंज के विभिन चौराहों व मार्गो से होता हुआ कांग्रेस...

सोनभद्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोनभद्र पहुंची। यात्रा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोग सम्लित हुए। प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राबर्ट्सगंज के विभिन चौराहों व मार्गो से होते हुए कांग्रेस जिला कार्यक्रम पर पहुंचा। जहां अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अजय राय ने दावा करते हुए कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को बनारस से हरा कर दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार GST ने नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि टैक्स पहले व्यवसायी अपने स्वेच्छा से टैक्स देकर भारत में अपना योगदान देता चला आ रहा है। वही अब व्यवसायी दुकानें बंद कर भाग रहे है सरकार उनका पीछा कर रही है।

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि अमेठी गांधी परिवार की सीट है वहां से राहुल जी कई बार रहे हैं राजीव जी संजय गांधी सारे परिवार के लोग वहां से रहे।  जिस तरीके से सेवा की है भी जनता याद करती है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में अमेठी में कल कारखाने लगे है।  उन्होंने कहा कि भेल का कारखाना, डेल का कारखाना जितने भी फैक्ट्रियां लगी है सारी फैक्ट्री आज बंदी की कगार पर है।  जगदीशपुर का पूरा का पूरा इंडस्ट्रीज एरिया लगी हुई है वहां पर लोगों ने बताया कि आधे से ज्यादा कल कारखाने बंद पड़े हैं। अजय राय ने कहा कि  स्मृति ईरानी केवल आती है लटके झटके देकर चली जाती है।  अमेठी गांधी परिवार की सीट और रहेगी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की डिमांड है कि 2024 में राहुल गांधी अमेठी चुनाव लड़े। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!