Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Apr, 2024 04:22 PM
Rajnath Singh In Lakhimpur Kheri: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चल रही है, वह जल्द ही ‘डायनासोर' की तरह विलुप्त हो जाएगी। राजनाथ सिंह ने खीरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी...
Rajnath Singh In Lakhimpur Kheri: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चल रही है, वह जल्द ही ‘डायनासोर' की तरह विलुप्त हो जाएगी। राजनाथ सिंह ने खीरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अजय कुमार मिश्रा और धौरहरा से पार्टी प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा, ''वे दिन करीब आ गए हैं जब ये पार्टियां अतीत की बात हो जाएंगी।''
राजनाथ सिंह ने दावा किया, "कांग्रेस जिस तरह चल रही है, एक दिन वह डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, भारत में विरासत कर को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की हालिया टिप्पणी की याद दिलाते हुए लोगों को आगाह किया और कहा कि कोई भी भारतीय परिवार अपने मुखिया की मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा नहीं छोड़ सकता। अपने आधे घंटे से अधिक लंबे संबोधन में रक्षा मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विकास के मामले में किस तरह से आगे बढ़ा है।
लोगों से भाजपा सरकार को फिर से सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ''भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने वादे पर काम करती है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, तीन तलाक और नागरिकता कानून जैसे विभिन्न कदमों का जिक्र किया। सिंह ने जोर देकर कहा, "रामलला अब कुटिया से अपने शाही महल में चले गए हैं, जो दर्शाता है कि भारत में रामराज्य का आरम्भ हो चुका है।" भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा खतरे को नजरअंदाज करने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, ''चीनी घुसपैठ के डर से कांग्रेस सरकारें चीन सीमा पर सड़क निर्माण से बचती थीं। मोदी सरकार के शासन में आज सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है और जरूरत पड़ने पर सेना उचित जवाब देने के लिए तैयार है।''
यह भी पढ़ेंः 'इंडी गठबंधन के लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डालने की कोशिश की...' आगरा में बोले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता को संबोधित किया और वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन से जुड़े लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डालने की कोशिश की है।