कांग्रेस नेता इमरान मसूद को नहीं मिली चंद्रशेखर से मिलने की अनुमति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 03:58 PM

congress leader imran masood not allowed to meet chandrasekhar

उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद को सहारनपुर के जिला कारागार में भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर....

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद को सहारनपुर के जिला कारागार में भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर से मिलने की अनुमति नहीं मिली। इमरान मसूद को जिला कारागार से चन्द्रशेखर से मिले बिना ही वापस लौटना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर जिला कारागार में बंद है और उससे केवल उसके परिजन ही मुलाकात कर सकते हैं।

काग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद बेहट के विधायक नरेश सैनी के साथ जिला कारागार में चन्द्रशेखर से मिलने पहुंचे लेकिन जिला कारागार प्रशासन ने उन्हें उससे मिलने की अनुमति नहीं दी। जिला कारागार अधिकारियों ने प्रशासन के आदेश पर यह कदम उठाया है। इमरान मसूद ने जिला प्रशासन पर मौलिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!