दिल्ली में राहुल और यूपी में प्रियंका का सपना देखने लगी है कांग्रेस

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Jan, 2019 06:10 PM

congress dream is

प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रीय होने के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। खास बात ये है कि प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि देखने को मिलती है। जिस कारण लोग उन्हें काफ...

लखनऊः प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रीय होने के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। खास बात ये है कि प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि देखने को मिलती है। जिस कारण लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब प्रियंका के राजनीति में पैर रखने के बाद यूपी की सियासत कितनी डगमगाएगी तो आने वाले चुनावों के परिणामों पर निर्भर हैं। अब तक अमेठी और रायबरेली में अपने भाई और मां का चुनाव प्रचार देख रहीं प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव का पद सौंपा गया है। ऐसे में उनके सीएम की कुर्सी विराजमान होने की भी अटकलें तेज हो गई हैं।
PunjabKesari
इशारों ही इशारों में राहुल गांधी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने प्रियंका को यूपी का जनरल सेक्रेट्री बना दिया। मतलब अब यहां से कांग्रेस पार्टी अपना चीफ मिनिस्टर बैठाने का काम करेगी। साथ ही कहा कि ‘अब यहां पर काम होगा। अब दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार होगी और यूपी में पूरे दम से कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और आप एक बात याद रखो जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी अमेठी का काम चालू हो जाएगा।’
PunjabKesari
राहुल गांधी द्वारा दिए संकेत से तो ऐसा ही लगता है कि वह दिल्ली में खुद और यूपी में बहन प्रियंका के कमान संभालने के सपने देख रहे हैं। राहुल गांधी के बयान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भर दिया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया है, जहां लोकसभा की 33 सीटें हैं। ऐसे में कांग्रेस इन इन 33 सीटों पर फोकस रख कर कांग्रेस की खोई जमीन वापस हासिल करना चाहती है।
PunjabKesari
वहीं यूपी की राजनीति में बदलते हेर-फेर से आगे का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। एक तरफ सपा-बसपा गठबंधन पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है तो वहीं दुसरी तरफ बीजेपी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। हालांकि सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के आगे बीजेपी को नुकसान हो सकता है। उधर, तीन राज्यों में जीत का डंका बजने से धराशाही कांग्रेस की जान में जान आ गई है, अब कांग्रेस का रूख यूपी की तरफ है। प्रियंका के राजनीति में आने के बाद कांग्रेस को कितना फायदा होगा, या फिर दादी की छवि मात्र एक सफल राजनेता सिद्ध होंगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!