बस्ती: जन जागरुकता के सहारे ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान होगा सफल, DM प्रियंका निरंजन ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Edited By Imran,Updated: 01 Jul, 2022 02:31 PM

communicable disease control campaign will be successful

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण जागरुकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रवाना किया।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण जागरुकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रवाना किया।
PunjabKesari
इस मौके पर निरंजन ने कहा कि शासन के निर्देश पर एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। इसके पहले चरण में 15 जुलाई तक विभिन्न विभागों के समन्वय से लोगों को जागरूक किया जायेगा और साफ-सफाई आदि के कार्य किए जायेंगे। दूसरे चरण में आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी। ये वाहन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही गांवों में साफ-सफाई, जलभराव को रोकने सहित विभिन्न कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि इससे लोग संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरुक होंगे, क्योंकि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।       
PunjabKesari
उन्होंने जलजनित बीमारियों की रोकथाम को जरूरी बताते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न होने दें। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि यह अभियान बगैर सभी के सहयोग से सफल नहीं हो सकता है। 16 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस समय कोविड महामारी को प्रकोप है। ऐसे में कोविड प्रोटाकॉल का पालन अवश्य करें। मलेरिया रोगियों की पहचान की जाए।       

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुल कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं और इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक भी करें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!