Edited By Imran,Updated: 17 Jul, 2022 06:49 PM
यूपी के मेरठ जिले में रविवार सुबह एक युवक पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या कर लिया। दरअसल, पत्नी से पैसे-रुपयों को लेकर बहस हुई, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और जाते समय परिवार वालों से बोला कि अब फिर कभी लौटकर घर नहीं आएगा।
मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में रविवार सुबह एक युवक पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या कर लिया। दरअसल, पत्नी से पैसे-रुपयों को लेकर बहस हुई, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और जाते समय परिवार वालों से बोला कि अब फिर कभी लौटकर घर नहीं आएगा।
मृतक का नाम मोहम्मद रईस बताया जा रहा है। वह मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। श्याम नगर में गैस एजेंसी में हॉकर था। घरों में गैस सिलिंडर सप्लाई का काम करता था। 22 साल पहले शादी हुई थी। उसके 4 बच्चे, दो बेटे और 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
वहीं, रईस के भाई आजाद ने बताया कि उसकी पत्नी घर का खर्च चलाने के लिए उससे रुपए मांगा करती थी। इसको लेकर अक्सर उनका झगड़ा होता रहता था। रविवार सुबह रईस का पत्नी रजिया से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रईस ने पत्नी से गुस्से में बोला कि वह आज के बाद न तो उसका चेहरा देखेगा और न ही अपना मुंह दिखाएगा। आज के बाद वह उसकी शक्ल देखने को भी तरसेगी। वह आज घर नहीं लौटेगा। इसके बाद रईस घर से चला गया।