Edited By Deepika Rajput,Updated: 06 Jun, 2019 03:32 PM
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं।
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं।
7 फुट लंबी है भगवान राम की प्रतिमा
जानकारी के मुताबिक, भगवान राम की मूर्ति 7 फुट लंबी है और इसका वजन 4 कुंतल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूर्ति 35 लाख रुपये की है। इस मूर्ति की स्थापना के साथ ही अयोध्या शोध संस्थान का आकर्षण भी बढ़ जाएगा। अनावरण के बाद योगी भगवान राम की मूर्ति के निर्माता को सम्मानित भी करेंगे।