Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Jun, 2020 12:02 PM
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सुनकर लोगों को भारी सदमा लगा है। बॉलीवुड जगत के इलावा देश के पॉलिटिशियनस ने भी इस पर शोक प्रकट किया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट...
मुंबई/ लखनऊः बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सुनकर लोगों को भारी सदमा लगा है। बॉलीवुड जगत के इलावा देश के पॉलिटिशियनस ने भी इस पर शोक प्रकट किया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सुशांत सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'' सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ॐ शांति।''
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वह 34 साल के थे। सुशांत की अचानक हुई मौत पर फैंस के साथ उनके साथी एक्टर्स भी ट्विटर पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अनुपम खेर सहित कई लोगों ने इस पर ट्वीट किया है।