मुरादाबाद में बोले सीएम योगी, कहा- देश की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Apr, 2024 12:55 PM

cm yogi said in moradabad

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने मुरादाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार......

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने मुरादाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने मुरादाबाद में कई विकास कार्य किए। आज यूपी में बेहतर सुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि अच्छे फैसले से अच्छे परिणाम आते हैं। परिणाम हमारे फैसले पर निर्भर हैं। पहले भारत माता की जय नहीं बोलते थे। देश की आस्था से खिलवाड़ होता था। अब ये बर्दाश्त नहीं है। आस्था से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं है।
PunjabKesari
वहीं, सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी समस्या है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में देश का माथा ऊंचा हुआ है। सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी विकास रहा ही नहीं। उन्होंने सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। भाजपा शासन काल में अपराधी या तो जेल में है या जहन्नुम में है। मुरादाबाद को भी विकास की पटरी पर लाने का काम भी भाजपा के शासनकाल में ही हुआ है।
PunjabKesari
सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी को वोट देना मतलब विकास है। बीजेपी समाधान में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। केदारनाथ में तेजी से काम हो रहा है। काशी को भी संवारा गया है। हम विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और सुरक्षा भी दे रहे हैं। विकास के लिए बीजेपी जरूरी है। देश को विकसित बनाना है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर काम किया है। बीजेपी को वोट देना मतलब विकास है। आज दुनिया में भारत के चर्चे हो रहे हैं। पहले की सरकारों को आपने देखा है। उन्होंने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस के झांसे में ना आने का आह्वान किया।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें....
Love Marriage: पत्नी निकली बेवफा, तो पति ने दी जान, ऐसे हुआ लव मैरिज का दर्दनाक अंत

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है, दरअसल, युवक ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठीक चला, लेकिन बाद में दोनो के बीच तल्खियां बढ़ गई। इसी बीच महिला का दूसरे युवक प्रेम संबंध बन गए। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो इसका विरोध शुरु कर दिया, लेकिन इश्क में पागल महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली। पीड़ित पति ने अपने सगे सम्बन्धियों की मदद से पंचायत बुलाई, उसके बाद भी बेवफा पत्नी एक न सुनी जिससे आहत पति ने सुसाइड कर ली।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!