गोरखपुर: CM योगी ने लगाया जनता दरबार, 200 फरियादियों की सुनी समस्या

Edited By Deepika Rajput,Updated: 21 Oct, 2018 10:19 AM

cm yogi janata darbar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले पांच दिनों से गोरखनाथ मंदिर में प्रवास और शारदीय नवरात्र पर्व से खाली होने के बाद शनिवार को मंदिर में लगे जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के...

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में प्रवास और शारदीय नवरात्र पर्व से खाली होने के बाद शनिवार को यहां जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री की गोखनाथ मंदिर में दिनचर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। योगी सुबह 5:30 बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को अपने हाथ से गुड़ चना खिलाया। इसके बाद वह 6:30 बजे के करीब फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनने के लिए अपने लाल कक्ष में विराजमान हो गए। एक-एक कर फरियादी आते रहे।

मुख्यमंत्री उनकी समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। उन्होंने लगभग 200 फरियादियों की समस्या सुनी। यह सिलसिला करीब 9:30 बजे तक चला। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!