11 घंटे तहखाने में बंधक रहे 23 बच्चों को CM योगी ने बैग देकर किया सम्मानित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Feb, 2020 06:15 PM

cm yogi honored 23 children by giving them bags

फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों की बहादुरी और धैर्या से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उन्हें बैग देकर सम्मानित किया। बीते 30 जनवरी को ऑपरेशन 'मासूम' को यूपी पुलिस ने सफलापूर्वक खत्म कर सभी 23 मासूमों को सु...

लखनऊः फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों की बहादुरी और धैर्या से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उन्हें बैग देकर सम्मानित किया। बीते 30 जनवरी को ऑपरेशन 'मासूम' को यूपी पुलिस ने सफलापूर्वक खत्म कर सभी 23 मासूमों को सुरक्षित सिरफिरे के चंगुल से बचाया था। सिरफरे ने जहां बच्चों को कैद किया था, वहां सिलेंडर बम रखा था। इस दौरान बहादुरी दिखाते हुए 14 साल की अंजलि ने सिलेंडर बम का तार काट सभी बच्चों की जान बचाई। जिसके चलते सीएम योगी इन 23 बच्चों सहित अंजलि को सम्मानित कर रहे हैं। 
PunjabKesari
बहादुर अंजलि को मिल सकता है बाल शक्ति पुरस्कार
इतना ही नहीं बहादुर अंजलि को अगले साल राष्ट्रपति के हाथों बाल शक्ति पुरस्कार मिल सकता है। पुरस्कार के लिए उसका नाम भेजा जाएगा। बच्चों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कुल 60 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
PunjabKesari
बर्थडे पार्टी के बहाने 23 बच्चों को बनाया गया था बंधक 
बता दें कि करथिया गांव में बदमाश सुभाष बाथम व उसकी पत्नी ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने गांव के 23 बच्चों को घर पर बुलाया था। यहां तहखाने में दंपति ने मिलकर बच्चों को बंधक बना लिया था। तहखाने में 15 किलो बारूद से भरा सिलिंडर बम रखा था। यहीं पर सभी बच्चे बंधक बने थे। तभी 14 वर्षीय अंजलि ने सिलिंडर बम के तार को दांतों से काट दिया था। इससे बड़ी घटना टल गई थी।
PunjabKesari
8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को पुलिस ने बचाया 
बाथम ने बच्चों को करीब 11 घंटे तक उन्हें तहखाने में बंद रखा था। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में बाथम को मार गिराया था। उसी दौरान भागने का प्रयास कर रही बाथम की पत्नी रूबी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया था। इसमें उसकी मौत हो गई। अभियान में सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया था। पुलिस ने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के सकुशल बाहर निकाला।
PunjabKesari
आरोपी दंपति की बेटी को पुलिस ने लिया गोद 
सुभाष और रूबी की मौत के बाद उनकी सालभर की बेटी गौरी अनाथ हो गई है, कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने गोद लिया है। बच्ची की देखरेख की जिम्मेदारी अब आईजी खुद उठाएंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!