सीएम योगी ने किया अरुण गोविल के हित में प्रचार, कहा- नई पहचान बन चुका है मेरठ

Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Mar, 2024 03:59 PM

cm yogi campaigned in the interest of arun govil

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने CCSU में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि .......

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने CCSU में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पीएम के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। आज यूपी को दुनिया सम्मान की नजर से देखती है। उन्होंने कहा कि मेरठ अब नई पहचान बन चुका है। मेरठ इतिहास बनने वाला है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि इस बार होली पर गाना बजा जो राम को लाए हैं। पहले की और अबकी मेरठ की स्थिति में फर्क है। अरुण गोविल जी ने भगवान राम के चरित्र को मंचन किया है। आज भगवान राम को मंचन करने वाले कि पहचान मेरठ में बनने जा रही है। जब अवसर मिलता है तो मेरठ उसे हाथों हाथ लेता है। 32000 करोड़ का रैपिड रेल, 12 लेन का एक्सप्रेसवे, प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी। जिसके लिए प्रधानमंत्री 45 मिनट में दिल्ली से आए और सड़क रास्ते से ही वापस गए। पहले से कितनी आसानी हुई है। अब बहुत सारे दिल्ली के लोग भी यही आने लग गए हैं।

वहीं, सीएम योगी ने आगे कहा कि मेरठ विकास का मॉडल बनकर उभरा है। उस समय की स्थिति और आज की स्थिति में परिवर्तन है और देश उसका साक्षी बन रहा है। मोदी जी को इसलिए लोग बार बार चुन रहे हैं। भारत के पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है। 2014 से पहले भारत का व्यक्ति बाहर जाता था, तो उसे शक की निगाह से देखा जाता था। किसी भी सम्पन्न देश को 1 विधान से चलना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हिम्मत दिखाई तो कश्मीर से धारा 370 हटी। पहली बार 500 वर्षो में अयोध्या में रामलला ने होली खेली। क्या ये कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, भाजपा या इंडिया गठबंधन कर पाता। ये इंडिया गठबंधन जाती के नाम पर अपने परिवार के बारे में ही सोचती है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के लिए 140 करोड़ देश वासी ही उनका परिवार हैं। ये पहला चुनाव है, जिसमें जनता के सामने कोई असमंजस की स्तिथि नहीं है। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश, उसके लिए विकसित मेरठ। इसके लिए मोदी जी को तीसरा कार्यकाल होना चाहिए। एक वो लोग थे जो कर्फ़्यू लगाते थे औए एक हम है जो कावंड़ यात्रा सही से कराते हैं। हम श्रद्धालुओं के लिए फूल बिछाते हैं, लेकिन वो शूल बिछाते थे। मोदी का मतलब 11-12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि। मोदी यानी 11 करोड़ घरों में शौचालय।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!