UP में हार के बाद चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला, RLD के सभी फ्रंटल संगठन भंग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Mar, 2022 04:33 PM

chaudhary jayant singh s big decision after defeat in up

यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ा फैसला किया है। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला संगठन के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों को भंग क...

मेरठ: यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ा फैसला किया है। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला संगठन के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। सोमवार को रालोद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ये बड़ी सूचना जारी की गई। दरअसल, रलोद ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। 

जाहिर है कि इस निर्णय के बाद जल्द ही नए सिरे से चरणवार संगठन का पुनर्गठन होगा। पार्टी अध्यक्ष का ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने ये फैसला विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है। विधानसभा चुनाव में संगठन की निष्क्रियता और पार्टी प्रत्ययाशियों के चयन को लेकर हुई हार पर उंगली उठ रही थी। अब असंतुष्ट नेताओं को संगठन में प्रमुख पद देकर संतुष्ट किया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वालों को संगठन में जगह नहीं मिलेगी। बता दें कि इस बार राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थी, जिसमें सुभासपा और प्रसपा समेत कुल चार पार्टियां थीं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!