योगी सरकार पर बरसे चन्द्रशेखर आजाद, कहा- UP में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब

Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Dec, 2020 05:10 PM

chandrashekhar lashed out at yogi government law and order situation in up

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सही करने के बजाए विरोधियों को ठिकाने लगाने का काम रही है।

आजमगढ़: भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सही करने के बजाए विरोधियों को ठिकाने लगाने का काम रही है। चंद्रशेखर आजाद जिले में दलित ग्राम प्रधान की हत्या मामले में परिजनों को प्रशासन की तरफ से मदद मिलने में हो रही देरी को लेकर आजमगढ़ के जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर उनकी पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी हुई।

जिलाधिकारी से मुलाकात करने के बाद चन्द्रशेखर उर्फ रावण ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश के साथ ही आजमगढ़ जिले में भी कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सही करने के बजाय सरकार विरोधियों को ठिकाने लगाने का काम रही है। दोपहर में जिलाधिकारी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे चन्द्रशेखर आज़ाद ने मास्क लगाया हुआ था जिसकी वजह से वहां तैनात उपनिरीक्षक उन्हें पहचान नहीं सके, जिसके बाद पुलिस और चन्द्रशेखर व कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

बाद में चन्द्रशेखर को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रवेश मिला, जहां उन्होंने जिलाधिकारी से तरवा थाना क्षेत्र के बांसगांव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या के बाद अब तक प्रशासन द्वारा मदद नहीं मिलने व कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी से बात की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!