CAA लोगों को नागरिकता देने के लिए बना है: मौर्य

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Dec, 2019 06:20 PM

caa is made to give citizenship to people maurya

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) लोगों को नागरिकता देने के लिये बना है और इस कानून के लागू होने से किसी की नागरिकता नही छिन रही है। मौर्य शनिवार को उत्तर प्रदेश में देवरिया के पथरदेवा...

देवरियाः उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) लोगों को नागरिकता देने के लिये बना है और इस कानून के लागू होने से किसी की नागरिकता नही छिन रही है। मौर्य शनिवार को उत्तर प्रदेश में देवरिया के पथरदेवा में सूबे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय विराट किसान मेले का शुभारम्भ करने वाले थे। आवश्यक बैठक के कारण मौर्य नही आ पाए।

उन्होंने फोन द्वारा लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की खुशहाली है। यदि किसान खुशहाल होगा तो देश विकसित होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए लोगों को नागरिता देने के लिये बना है और इस कानून के लागू होने से किसी की नागरिकता नही छीनी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 2017 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनी है, तब से केन्द्र सरकार के सहयोग से जो भी योजनाएं किसान कल्याण के लिए बनी हैं उसका शत प्रतिशत लाभ हमारे किसान भाईयों, गरीबों और 9 जवानों को मिले इसका भरसक प्रयास किया गया है। इस किसान मेले के माध्यम से किसानों को अनेकों प्रकार की योजनाओं के सुविधाओं की जानकारी मिल रही हैं।

मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में देश व प्रदेश के अन्दर कुछ उपद्रवी तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस और सपा जैसी पाटिर्यों का हाथ रहता है। लोकतंत्र में सबकों अपनी बात कहने का अधिकार है। सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस जैसी पाटिर्या झूठ के आधार पर उत्तर प्रदेश में माहौल को खराब करने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक जनमेजय सिंह सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!