Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Nov, 2018 05:22 PM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यात्रियों से भरी बस नाले में पलट गई। बस में 60 यात्री सवार थे। यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं...
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यात्रियों से भरी बस नाले में पलट गई। बस में 60 यात्री सवार थे। यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं।
बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर यात्रियों से भरी हुई बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। रास्ते में जाम लगा हुआ था। और ड्राइवर ने गाड़ी को रोड के किनारे से निकालने की कोशिश की। वहीं पर नाला था। जिसमें बस अचानक नाले पर जा लटकी। अच्छा हुआ बस पूरी तरह से नहीं पलटी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। और 60 यात्रियों की जिंदगी जा सकती थी।