बुंदेलखंड को जल्द मिल सकती है केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Mar, 2019 03:59 PM

bundelkhand may soon get the ken betwa link project

उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्र बुंदेलखंड में पानी की समस्या के स्थायी समाधान को समर्पित केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सकारात्मक रूख दिखाने के बाद अब जल्द ही इस पर काम शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है।

झांसी: उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्र बुंदेलखंड में पानी की समस्या के स्थायी समाधान को समर्पित केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सकारात्मक रूख दिखाने के बाद अब जल्द ही इस पर काम शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने 3 मार्च को यहां क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित जनसभा में बुंदेलखंड की पानी की बड़ी समस्या के समाधान के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना को केंद्र की एक महत्वाकांक्षी परियोजना बताया था और क्षेत्रीय साांसद उमा भारती पर इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात करने को कहा था।

गडकरी ने कहा था कि यदि उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इस पर हामी भर देते हैं तो हम अपना काम शुरू कर देंगे। परियोजना का काम पूरा करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। गडकरी के इस सुझाव पर काम करते हुए भारती ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है। भारती ने ट्वीट कर बताया कि योजना को लेकर उनकी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात हुई है और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस बारे में बात कर गडकरी और उन्हें फोन कर जानकारी देने की बात कही है। परियोजना को लेकर क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के सकारात्मक पहल दिखाने से क्षेत्र की बड़ी समस्या के समाधान की संभावनाएं प्रबल हो गईं हैं।

इस परियोजना से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले जिलों की पानी की विशाल समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। केन और बेतवा लिंक से मध्यप्रदेश की 6 लाख 52 हजार हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई संभव हो पाएगी। केवल सिंचाई ही नहीं इस क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी संभव हो पाएगा। इसकी मदद से 63 लाख लोगों को पीने के लिए पानी मिला पाएगा। परियोजना से 102 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन संभव हो पाएगा साथ ही 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का भी उत्पादन होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!