Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Dec, 2018 01:53 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि फौजी जीतू को एसटीएफ की टीम ने देर रात जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है और....
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि फौजी जीतू को एसटीएफ की टीम ने देर रात जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के लिए उसे लेकर बुलंदशहर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात एक फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया।
वीडियो में फौजी की पहचान करने के बाद पुलिस ने बुलंदशहर में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन फौजी उन्हें घर पर नहीं मिला। जानकारी मिली कि फौजी छुट्टी पर आया था और बवाल होने के बाद वह वापस चला गया। पुलिस को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिख रहा है। उसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अधिकारियों से बात की। फौजी की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई।