ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी से दरिंदगी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Aug, 2020 06:13 PM

brick kiln laborer s minor daughter case filed against two people

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी से दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया और सिगरेट से उसके शरीर को जगह-जगह दाग दिया।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी से दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया और सिगरेट से उसके शरीर को जगह-जगह दाग दिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गोला क्षेत्र में एकईंट भट्ठा मजदूर की 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार रात हैंडपंप से पानी लेने गई थी। वहां मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और गांव में एक तालाब के पास स्थित झोपड़ी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

आरोप है कि दरिंदों ने मानवीयता की हदें पार करते हुए सिगरेट से लड़की का शरीर जगह जगह जला दिया। लड़की की तलाश कर रहे उसके परिजन को वह शनिवार शाम झाडिय़ों में बेसुध मिली। सूत्रों ने बताया कि लड़की ने होश में आने पर अर्जुन नामक एक व्यक्ति का नाम लिया। इस मामले में अर्जुन तथा उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार तथा पोक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!