कैराना की हार से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्रुवीकरण पर दिया जोर

Edited By Ruby,Updated: 04 Jun, 2018 03:47 PM

bjp workers scared of karaana s defeat on polarization

कैराना संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मिली हार के कारणों को खंगालने के लिएआज यहां संपन्न भारतीय जनता पार्टी की बैठक मे ध्रुवीकरण पर जोर दिया गया।  जिले के सेंट आर सी कॉन्वेंट स्कूल में हुई बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी त्यागी ने...

शामलीः कैराना संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मिली हार के कारणों को खंगालने के लिएआज यहां संपन्न भारतीय जनता पार्टी की बैठक मे ध्रुवीकरण पर जोर दिया गया।  जिले के सेंट आर सी कॉन्वेंट स्कूल में हुई बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी त्यागी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र के शामली मण्डल, बनत मण्डल, एलम मण्डल, व कैराना मण्डल के प्रभारियों से उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के प्रमुख कारणों के संबंध में गहन मन्त्रणा की।  

बैठक में मौजूद अधिकतर कार्यकर्ताओं का मत था कि मोदी सरकार के नारे‘सबका साथ सबका विकास’के नारे को बदलकर‘हिन्दुओ का साथ हिंदुओ का विकास’पर जोर दिए जाने की जरूरत है। कांधला से आए भाजपा के एक नेता सतबीर ने कहा कि चार सालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास मुद्दे पर कार्य कर रहे हैं उससे 2019 में पुन: भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना असंभव प्रतीत हो रहा है। 

अब बाकी बचे एक साल के कार्यकाल में मोदी को केवल हिंदुओं का साथ हिंदुओं का विकास नारे पर ही कार्य करना होगा तभी पार्टी 2019 में लोकसभा का चुनाव जीत सकती है। सतबीर सिंह के विचारों पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता ने एक मत होकर सहमति दर्ज कराई। कई कार्यकर्ताओं ने शामली जिले के भाजपा आला पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व जिला प्रशासन पर रिश्वत लेकर कार्य करने का खुलेआम आरोप लगा कर सनसनी फैला दी। 

बैठक में उपस्थित पूर्व मण्डल अध्यक्ष देशपाल राणा ने आरोप लगाया कि जिले में चपरासी से लेकर आलाधिकारी तक बिना रिश्वत लिए किसी का कार्य नही कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित भाजपा बनत नगर मण्डल के अध्यक्ष राजेश मलिक ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों पर उपचुनाव में विपक्षी प्रत्याशी तब्बुसम हसन का खुलम खुला साथ देने का आरोप लगाया गया।   

बैठक में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रशन्न चौधरी, हरबीर मलिक, राजन बत्रा, अरविंद संगल, डॉक्टर विपिन कौशिक, पंकज गुप्ता, सतेंद्र धिरियांन, राजेश मलिक, नरेश सैनी, तरुण अग्रवाल, देशपाल राणा, विशेष सरोहा, मांगेराम, शशि अरोरा, मीनू संगल, पूनम राणा, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!