BJP ने MLC पद के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को पार्टी ने दोबारा बनाया उम्मीदवार

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Mar, 2024 05:06 PM

bjp released the list of candidates for the post of mlc the party again made

र प्रदेश की विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने सात प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। मोहित बेनीवाल को नए प्रत्याशी के रूप में घोषित किया...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने सात प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। मोहित बेनीवाल को नए प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है। पूर्व मंत्री अशोक कटारिया,  संतोष सिंह भी एमएलसी कैंडिडेट उम्मीदवार बनाए गए हैं। आप को बता दें कि प्रत्येक विधान परिषद सीट पर जीत के लिए 29 विधायकों के मत चाहिए।

 देखें लिस्ट 

PunjabKesari

 

कैसे होता है विधान परिषद का चुनाव

विधान परिषद का चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 30 साल है और इसका कार्यकाल 6 साल के लिए होता है। इस चुनाव में जनता वोट नहीं करती है बल्कि जनता के जनप्रतिनिधि इसमें वोट करते हैं।विधान परिषद के एक तिहाई सदस्यों को नगर निगम, नगरपालिका, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्य चुनते हैं।  इसके अलावा एक तिहाई सदस्यों को विधायक चुनते हैं।  वहीं 1/12 सदस्य शिक्षक और 1/12 सदस्य रजिस्टर्ड ग्रेजुएट द्वारा चुने जाते हैं। इसके बाद बाकी के सदस्यों को राज्यपाल मनोनित करता है।

उदाहरण के तौर पर यूपी के 100 विधान परिषद सदस्यों में से 38 सदस्यों के चुनाव में विधायक हिस्सा लेते हैं। 36 सदस्य जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और नगर पालिक के प्रतिनिधि द्वारा चुने जाते हैं।  8-8 शिक्षक और रजिस्टर्ड ग्रेजुएट चुनते हैं इसके अलावा 10 सदस्यों को राज्यपाल मनोनित करता है। विधान परिषद के चुनाव में पार्टी सिंबल नहीं होता है बल्कि उम्मीदवारों का नाम लिखा होता है। जिसके आगे अपनी प्राथमिकता लिखनी होती है। जिस उम्मीदवार के आगे सबसे अधिक प्राथमिकता मिलती है वो चुनाव जीत जाता है। 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!