BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर खोला मुंह, कहा-राहुल गांधी में इंसान के लक्षण ही नहीं

Edited By Ruby,Updated: 24 Jul, 2018 07:19 PM

bjp mla surendra singh again opened mouth said rahul gandhi does

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बलिया जनपद के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंख मारने के लिए हफ्ते में 3 बार इटली जाते हैं। उनका असली जीवन आंख मरना है राजनीतिक जीवन सिर्फ...

बलियाः अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बलिया जनपद के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंख मारने के लिए हफ्ते में 3 बार इटली जाते हैं। उनका असली जीवन आंख मारना है राजनीतिक जीवन सिर्फ मात्र दिखावा है।

विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति में इंसान के लक्षण ही नहीं है। राहुल गांधी एक पॉलिटिकल विकलांग है। क्योंकि कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति जब कोई गले मिलना नहीं चाहता तो उसके साथ झुककर सोकर गले नहीं मिलता। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि मोदी ने संसद की मर्यादा का पालन किया और उनसे नहीं मिले। 

सुरेंद्र सिंह ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यदि विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी को अपने गठबंधन का नेता मान लेती हैं तो यह समझ लीजिए कि यह एक राजनीतिक नौटंकी का गोल होगा। इतना ही नहीं इसके मुखिया राहुल गांधी होंगे क्योंकि मंडली का मुखिया नेता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस महागठबंधन की नौटंकी के सुपर हीरो राहुल गांधी होंगे जो आंख मारने, मटकाने का काम करते हैं। 

बीजेपी विधायक ने बसपा अध्यक्ष मायावती पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मायावती तो गेट खुलवाई के 2 लाख, बगल में बैठने के लिए भी 2 लाख। इतना ही नहीं मुंह खुलवाई के भी 2 लाख लेती हैं। उन्होंने कहा कि जिसके लिए पैसा लेना ही सब कुछ है ऐसे लोग देश का क्या भला करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!