BJP विधायक बोली- बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाय दौड़ा कर सीने में गोली मार दो

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Dec, 2019 12:17 PM

bjp mla bid  instead of sending rapists to jail run and shoot him in

भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने उन्नाव मामले पर कड़ी नारजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाय गोली मार देनी चाहिए, जिससे कि कोई दूसरा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके...

उन्नावः भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने उन्नाव मामले पर कड़ी नारजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाय गोली मार देनी चाहिए, जिससे कि कोई दूसरा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि उन्नाव में 2018 में दुष्कर्म किया गया था। युवकों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। ऐसे आरोपियों को जेल भेजने के बजाए गोली मार देनी चाहिए या फिर फांसी दे देनी चाहिए। क्योंकि जमानत पर जेल से छूट कर आते ही पेट्रोल डालकर उस बेटी को आग लगा दी। वह 90 फीसदी तक चल चुकी है, वह खतरे में है। मैं महिला और एक विधायक होने के नाते उस बेटी व उसके परिवार का दर्द समझ सकती हूं। ऐसे दुष्कर्मियों के बारे में प्रशासन को भी सोचना चाहिए।

इटावा के भरथना क्षेत्र की विधायक ने कहा कि प्रशासन को दौड़ाकर पैर में नहीं सीधे सीने में गोली मार देनी चाहिए, जिससे ऐसा दुस्साहस करने वालों में डर पैदा हो। वे सोचें कि दुष्कर्म करने पर या मार दिए जाएंगे या फिर फांसी हो जाएगी। बहन, बेटी सबकी बराबर है। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई घटना या उन्नाव घटना पर प्रदर्शन के बजाए लोगों को ऐसे लोगों के खिलाफ जागरूक और मुखर होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!