MLC अरविंद कुमार को BJP ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह ने की घोषणा

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Jun, 2021 05:17 PM

bjp made mlc arvind kumar the state vice president

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है। इसे लेकर संगठन में काफी दिनों से दिल्ली में संगठन की समीक्षा बैठक हो रही थी। जिसका नतीजा आज देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते IAS की नौकरी छोड़ MLC अरविंद कुमार...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है। इसे लेकर संगठन में काफी दिनों से दिल्ली में संगठन की समीक्षा बैठक हो रही थी। जिसका नतीजा आज देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते IAS की नौकरी छोड़ MLC अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।  वहीं अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मिकी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। एके शर्मा मऊ, अर्चना मिश्रा लखनऊ और अमित बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।
PunjabKesari
बता दें कि कुछ दिन पहले से योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई रही थी।परंतु इन अटकलों पर अब विराम लग गया है। अरविंद शर्मा गुजरात 1988 बैच के गुजरात कैडर के IAS अधिकारी रहे। वह यूपी के मऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने यहीं गांव के स्कूल से प्राथमिक पढ़ाई करने के बाद डीएवी इंटर कॉलेज से इंटर पास किया। जिसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन और पीएचडी भी की फिर IASबने। परंतु अब नौकरी को रिजाइन देकर राजनीति के क्षेत्र में जनता की सेवा का फैसला लिया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें MLC बनया और अब प्रदेश का  उपाध्यक्ष बना दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!