भाजपा कर रही है मजहब और जाति की राजनीति: सपा

Edited By Ruby,Updated: 12 Oct, 2018 04:32 PM

bjp is doing religion and caste politics sp

समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता हासिल करने के लिए मजहब और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। विकास का झूठा वादा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा मजहब एवं जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। सत्ता की हनक में भाजपा ने...

इलाहाबादः समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता हासिल करने के लिए मजहब और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। विकास का झूठा वादा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा मजहब एवं जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। सत्ता की हनक में भाजपा ने बेरोजगार, गरीब, किसान, दलित और शोषित आदि सभी को छलने का काम किया है। इसने सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए जनता को केवल सब्जबाग दिखाने का काम किया है।  

सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह‘मधुर’ने कहा, कि भाजपा यह भूल जाये कि 2014 की पुर्नरावृत्ति होगी। जनता से किए गये वादे तो पूरे नहीं किये अलबत्ता डीजल-पेट्रोल, गैस आदि चीजों के मूल्यों में वृद्धि कर कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से कोई भी वर्ग प्रभावित होने से नहीं बचा है। वर्ष 2019 में देश की जनता हिसाब लेगी और भाजपा को देश की सत्ता से बाहर खदेड़ देगी। 

सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार विकास का राग तो तेजी से अलाप रही है लेकिन उसका विकास धरातल पर दिखलाई नहीं पड़ रहा है। बेरोजगारों को रोजगार के लाले पड़े हैं। कोरी बयानबाजी कब तक चलती रहेगी। जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा केवल वादो की पार्टी है, उसे पूरा करना उसका काम नहीं।  सूबे की भाजपा सरकार सभी बिन्दुओं पर फेल है। प्रदेश में जंगलरज कायम है। हत्या, बलात्कार, लूट का पारा गिरने का नहीें नहीं ले रहा है। अपराधियों में पुलिस का डऱ खत्म हो गया है1 अपराधी दिन दहाड़े अपराध करने से नहीं डऱ रहे हैं, उनके हौसले बुलंद है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!