सेना की शहादत का अपमान कर रही है BJP: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Apr, 2019 09:49 AM

bjp insulting martyrdom of martyrs akhilesh

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरहदों के सुरक्षित होने का श्रेय लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार सेना का अपमान कर रही है। पार्टी कार्यालय से वीर सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर यादव ने कहा कि....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरहदों के सुरक्षित होने का श्रेय लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार सेना का अपमान कर रही है। पार्टी कार्यालय से वीर सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर यादव ने कहा कि भाजपा सेना की शहादत का अपमान कर रही है। फौजी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने को तैयार रहता है, लेकिन भाजपा के नेता प्रचार कर रहे है कि भाजपा है तो सीमाएं सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं फौजियों के कारण ही सुरक्षित हैं। आम जनता के मन में कई सवाल हैं, इस यात्रा से उनके जवाब मिलेंगे। लोगों को सच्चाई की जानकारी होगी। देश में खुशहाली और तरक्की का रास्ता समाजवादी ही लाएंगे। यादव ने कहा कि सेना के जाबांज सबसे ज्यादा सर्द और गर्म जगहों पर डटे रहकर देश की रक्षा करते हैं। सरकारें आती जाती है, बनती बिगड़ती है लेकिन सेना सीमा पर डटी रहती है। उनके अदम्य साहस की हम सराहना करते हैं। वीर सम्मान यात्रा पहले चरण में लखनऊ से मैनपुरी, इटावा, औरैया और कन्नौज तक जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!