दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन लॉन्च पर बवाल, सांसद राजीव राय के सामने भिड़े SP-BJP कार्यकर्ता, CO से धक्का-मुक्की

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 May, 2026 12:01 PM

bjp and sp workers clash during the inauguration of memu train

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार को दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और...

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार को दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अतिरिक्त कर्मियों के साथ मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे शुरू हुआ, जिसमें राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एके शर्मा मंच पर मौजूद थे। 

पुलिस ने बताया कि घोसी से सपा सांसद राजीव राय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और दो क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। उसने बताया कि मंच के पास पहुंचने को लेकर भारी धक्का-मुक्की हुई, जिसमें मधुबन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार पांडेय और एक अन्य सीओ जितेंद्र सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, शाम चार बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि ट्रेन रवाना होने के बाद भी विवाद थमा नहीं और सपा सांसद राय नाराज होकर मंच से उतर गए तथा समर्थकों के साथ लौट गए। 

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास कार्य कर रही है, लेकिन सपा श्रेय लेने के लिए हंगामा करती है।" उन्होंने कहा, "ये लोग जितना उत्पात करेंगे, जनता उतना ही भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी होगी।" वहीं, राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाने नहीं दिया गया और सांसद की गाड़ी तक रोक दी गई। सपा सांसद ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिससे बड़ा टकराव टल गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!