बीएचयू का दावा- 19 वैज्ञानिक विश्व की शीर्ष दो फीसदी सूची में शामिल

Edited By Umakant yadav,Updated: 04 Nov, 2020 03:14 PM

bhu claims  19 scientists included in world s top two percent list

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने यहां के 19 वैज्ञानिकों को विश्व की शीर्ष दो फीसदी जानेमाने वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने का दावा किया है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने यहां के 19 वैज्ञानिकों को विश्व की शीर्ष दो फीसदी जानेमाने वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने का दावा किया है।

बीएचयू के जनसंर्पक अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह ने बुधवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त यहां के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नए शिखर पर पंहुचाया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा किये गए एक अध्ययन के हवाले से ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अध्ययन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शोधपत्र ‘प्लोस बायोलॉजी' में हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में विभिन्न क्षेत्रों में विश्व के शीर्ष 1,00,000 वैज्ञानिकों के नाम शामिल किये गए हैं। साथ ही साथ विभिन्न विषयों में शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की भी सूची तैयार की गई है।  

भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय से 19 वैज्ञानिकों को शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि विभिन्न विषयों में विश्व के दो शीर्ष फीसदी वैज्ञानिकों की सूची शामिल होना यहां के हर किसी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय देश के उन चुनिंदा विश्वविद्यालयों में से एक है जिससे इतनी बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों को इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने में सफलता मिली है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!