2019 से पहले BJP काे झटका, पार्टी के कई नेताआें ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 May, 2018 12:33 PM

before the year 2019 bjp s shock many party leaders met akhilesh

चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विक्रम यादव और यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने यादव के नेतृत्व में काम करने तथा....

लखनऊ: चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विक्रम यादव और यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने यादव के नेतृत्व में काम करने तथा चंडीगढ़ में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का इरादा जताया।

विक्रम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, पिछड़ों एवं दलित-महादलित वर्ग के विरूद्ध दुर्भावना से किए जा रहे कार्यों से आहत होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता एवं सभी पदों को त्यागकर समाजवादी पार्टी से जुड़ने का भी मन बनाया है। विक्रम यादव ने बताया कि चंडीगढ़ की जनसंख्या लगभग 12.30 लाख है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां करीब 5,80,700 मतदाता थे जिनमें से 40 प्रतिशत मतदाता उत्तर प्रदेश से संबंध रखते है। राज्य स्तर पर समाजवादी पार्टी यहां मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है।

यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का भाजपा और कांग्रेस से मोहभंग होने लगा है। लोगों के अंदर उनकी नीतियों से गहरा आक्रोश है। लोग झूठी और दमनकारी भाजपा सरकार से शीघ्र छुटकारा पाना चाहते हैं। खासकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज का मानना है कि उनके लिए समाजवादी पार्टी से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!