Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 May, 2018 11:08 AM
उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश और...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग विभाग ने तूफान आने की आंशका भी जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मई के शुरुआती दिनों में बारिश तुफान रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का हाल यही रहेगा। यही नहीं मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की आंशका भी जताई है।
बता दें कि राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुंदेलखंड में पारा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।