Edited By Ramkesh,Updated: 13 Jun, 2020 05:51 PM
जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई।
बांदा: जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने डूबता देख कर बचाने का प्रयास किया लेकिन वे उसे बचा ना सके। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो किशोरों को नदी से निकाला। दोनो को मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला गौरी कला गांव का है। जहां पर चंद्रावल नदी में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई। दो किशोरों शानू अवस्थी (13) और आदर्श (12) की डूबकर मौत। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एक किशोर अपने ननिहाल आया हुआ था। दोनो किशोरों की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर के दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।