Badaun Double Murder: छत पर दो बच्चों की निर्मम हत्या कर मां से बोला साजिद- ‘आज काम पूरा हो गया’

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2024 12:25 PM

badaun double murder after brutally murdering two children on the terrace

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस वारदात का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है, वहीं दूसरा आरोपी जावेद फरार है...

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस वारदात का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है, वहीं दूसरा आरोपी जावेद फरार है। इस हत्याकांड में अपने दो बेटों को खोने वाली मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीसरे बेटे पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया है। 
PunjabKesari
बता दें कि बदायूं में विनोद के घर के सामने ही साजिद की नाई की दुकान है। बीते मंगलवार को शाम सात बजे अपने भाई जावेद के साथ साजिद विनोद के घर पहुंचा। उस समय विनोद अपने घर पर नहीं थे। विनोद की पत्नी संगीता और उनकी मां मुन्नी देवी सहित तीनों बेटे भी घर पर ही थे। बड़े बेटे आयुष की उमर 13 साल, मंझले बेटे पीयूष प्रताप की उम्र 9 साल और छोटे बेटे आहान प्रताप की आयु 6 साल है। साजिद और जावेद मोटर साइकिल से विनोद के घर पहुंचे थे। साजिद घर के अंदर चला गया। जावेद बाहर ही मोटर साइकिल लेकर खड़ा रहा। साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से कहा कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है। डॉक्टर ने रात 11 बजे का समय दिया है। साजिद ने कहा कि उसे बहुत घबराहट हो रही है। उसने संगीता से पांच हजार रुपये मांगे। पैसा लाने की बात कह कर संगीता अंदर चली गई। 
PunjabKesari
संगीता को देख साजिद ने कहा- आज हमने अपना काम पूरा कर दिया है
इसी दौरान साजिद ने विनोद के मंझले बेटे पीयूष से पुड़िया लाने को कहा। वो पुड़िया लाने चला गया। मन घबराने के बहाने साजिद घर की छत पर पहुंच गया। संगीता के छोटे बेटे अहान को भी वो अपने साथ छत पर लेकर चला गया। साजिद ने अपने भाई जावेद को भी घर के अंदर बुला लिया। साजिद और जावेद संगीता के बड़े बेटे और छोटे बेटे को लेकर छत पर पहुंचे। पैसे लेकर संगीता कमरे से बाहर आई तो उसने देखा साजिद और जावेद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। साजिद के हाथ में खून लगा चाकू भी था। दोनों ने संगीता को देखते ही कहा आज हमने अपना काम पूरा कर दिया है। ये सब देख सुन कर संगीता डर गई।

संगीता जब छत पर पहुंची तो दोनों बेटे थे खून से लथपथ 
जिसके बाद संगीता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसी दौरान संगीता का मंझला बेटा पीयूष पुड़िया लेकर अंदर आ गया। साजिद ने उस पर चाकू से हमला किया। लेकिन इसी बीच मोहल्ले के आस पास के लोग जमा हो चुके थे। साजिद ने चाकू से पीयूष पर हमला किया। तो वो जान बचा कर भागा। भीड़ ने साजिद को पकड़ लिया, लेकिन इसी हंगामे के दौरान जावेद भाग निकला। संगीता जब छत पर पहुंची तो उसने देखा उसके दोनों बेटे खून से लथपथ थे। तब तक कई पड़ोसी भी छत पर पहुंच चुके थे। संगीता के बेटों आयुष और आहान की मौत हो चुकी थी। भीड़ ने साजिद को पुलिस के हवाले कर दिया था। 

साजिद और जावेद से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी- विनोद
विनोद का दावा है कि साजिद और जावेद से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। विनोद और संगीता समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आख़िर उनके बेटों की हत्या क्यों की गई है। साजिद पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार रात को ही मारा गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जावेद को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!