Edited By Ruby,Updated: 04 May, 2018 11:36 AM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भीषण हादसा हो गया है। जहां ऑडी कार में सवार रईसजादों ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार 7 लोग घायल हो गए। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबि...
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भीषण हादसा हो गया है। जहां ऑडी कार में सवार रईसजादों ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार 7 लोग घायल हो गए। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक हादसा महानगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास हुआ है। यहां ऑडी कार में सवार युवकों ने सामने से आ रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जिससे ऑटो में सवार 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ऑडी में सवार युवक नशे में थे।