खेत में पराली जलाना किसान को पड़ा भारी, भेजा गया जेल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Nov, 2019 12:46 PM

arrested farmer

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक किसान ने बुधवार रात धान की पराली को खेत में जला दिया, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज किसान को एसडीएम की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक किसान ने बुधवार रात धान की पराली को खेत में जला दिया, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज किसान को एसडीएम की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के साथ प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण सूचकांक काफी ऊपर हो गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को पराली जलाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांंडेय ने भी सभी तहसील के कर्मचारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है।

इसके बावजूद बुधवार देर शाम को नानपारा तहसील के रुपईडीहा इलाके के बरथनवा गांव निवासी असगर अली ने सीमांत इंटर कॉलेज के निकट स्थित खेत में पराली जला दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!