भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान चौतरफा संकट से घिरा हैः अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Sep, 2024 09:03 AM

annadata farmers are surrounded

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान चौतरफा संकट से घिरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान उपेक्षा का शिकार है...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान चौतरफा संकट से घिरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान उपेक्षा का शिकार है। भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने से लेकर अन्य कई बड़े-बड़े वादे किये लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। यह सरकार किसानों को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है।

किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा हैः अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बुआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य उर्वरकों की आवश्यकता है लेकिन कन्नौज, मैनपुरी, सम्भल समेत अन्य जिलों के किसान डीएपी खाद और उर्वरकों के लिए भटक रहे है। सहकारी समितियों पर उर्वरक नहीं है। संभल में डीएपी के लिए किसान दिनभर लम्बी-लम्बी लाइन में खड़े दिखाई देते है। फिर भी खाद नहीं मिल रही है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता चौतरफा संकटों से घिरा हुआ है।

'किसान को सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही'
सपा प्रमुख ने कहा कि तराई जिलों में किसान बाढ़ से पीड़ित हैं। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी है। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और सीतापुर में भेड़िया और जंगली जानवरों से किसानों और आम लोगों में दहशत और परेशानी है। जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसी तरह से छुट्टा जानवरों के कारण भी किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है लेकिन यह सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे सिस्टम पर भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता हावी है। किसानों को लेकर हमेशा इस सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और शोषणकारी है। किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!