Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Oct, 2018 04:43 PM
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में 2 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है...
बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में 2 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाइवे स्थित मिचोना की मड़ैया के पास हुआ है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत बताई जा रही है।