लॉकडाउन का उल्लंघन पड़ा भारी: रातभर जेल में करवटें बदलते रहे अमनमणि त्रिपाठी

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 May, 2020 01:54 PM

ammani tripathi kept changing the night in jail

महराजगंज के नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को लॉकडाउन का उल्लंघन बहुत महंगा पड़ गया। यूपी पुलिस ने उन्हें सोमवार को उत्तराखंड से लौटते समय बिजनौर के नजीबाबाद में छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नजीबाबाद: महराजगंज के नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को लॉकडाउन का उल्लंघन बहुत महंगा पड़ गया। यूपी पुलिस ने उन्हें सोमवार को उत्तराखंड से लौटते समय बिजनौर के नजीबाबाद में छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को हवालात में डाल दिया जहां विधायक रात भर जेल में करवटें बदलते रहे। मंगलवार दिन में उन्हें मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जाएगा।  

सोमवार की रात नजीबाबाद थाने की हवालात में रह रहे विधायक अमनमणि त्रिपाठी को रात में गैस बनने लगी। उन्होंने आवाज लगाई और  दवाई मांगी। पुलिस की ओर से दवाई की व्यवस्था की गई। कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि विधायक सहित सभी लोगों को एक साथ सामान्य व्यवहार किया गया कोई अतिरिक्त सुविधा की व्यवस्था नहीं कराई गई है सभी को हवालात में ही रखा गया।

सोमवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। नजीबाबाद-कोटद्वार रोड पर समीपुर नहर पुल के पास पुलिस ने वीआईपी गाडिय़ों को चेकिंग के लिए रोक लिया। एक गाड़ी में अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र जनपद महाराजगंज की नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी सवार थे। अन्य तीन गाडिय़ों मे उनके छह समर्थक थे। पुलिस ने उनसे पास मांगा तो वह दिखा न सके। पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ लॉकडाउन उल्लघंन में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो विधायक और उनके समर्थक ऋषिकेश में भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर चुके थे। वहां भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने थाने से उन्हें जमानत नहीं दी है। एसपी बिजनौर संजीव त्यागी ने बताया विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके छह समर्थकों को लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार सुबह उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद क्वारंटान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!