अमित शाह और CM योगी समेत BJP के 52 दिग्गज टटोलेंगे यूपी की नब्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Mar, 2019 07:54 AM

amit shah and 52 veteran ttolenge pulse of up bjp including yogi

विजय संकल्प सभाओं के जरिए मतदाता के दिलोदिमाग पर छाने के लिए बेकरार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद में होंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और वाराणसी का दौरा कर मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे।

लखनऊ: विजय संकल्प सभाओं के जरिए मतदाता के दिलोदिमाग पर छाने के लिए बेकरार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद में होंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और वाराणसी का दौरा कर मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि ‘एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प के साथ 26 मार्च को 52 स्थानों पर विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी। अमित भाई शाह मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर व वाराणसी विजय का संकल्प लेकर पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, जनरल वीके सिंह और अश्वनी त्यागी गाजियाबाद, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव जौनपुर, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त भदोही, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ झांसी में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया तथा फूलपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कन्नौज में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक तथा अमेठी में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांताकर्दम अमरोहा तथा सांसद हेमा मालिनी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा बुलन्दशहर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

शाह के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह तथा वाराणसी में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन उपस्थित रहेंगे। ब्रज क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा यादव एवं प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं, हरियाणा सरकार के मंत्री ओ.पी. धनगड़ एवं प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल अलीगढ़, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा फिरोजाबाद, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं हरद्वार दुबे शाहजहांपुर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह एवं उमेश गौतम आवंला, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना पीलीभीत में सभा को संबोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!