Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Oct, 2018 03:05 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरएसएस पर आरोप लगाया कि अब प्रदेश में वही सरकार चला रहा है। जबकि प्रचारतंत्र पर बीजेपी का कब्जा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरएसएस पर आरोप लगाया कि अब प्रदेश में वही सरकार चला रहा है। जबकि प्रचारतंत्र पर बीजेपी का कब्जा है। इन सबके बीच अब लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए निर्णायक होगा। अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में कार्यर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही।
अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि यहां इसकी हालत बहुत खराब हो गई है। बैंकों के पास लूट व हत्याएं हो रही है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों को उनके उत्पाद की लागत नहीं मिल पा रही है। उनकी आय बढ़ाने के लिए समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियों की स्थापना की गई थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस व्यव्स्था को ठप्प कर दिया।