कन्नौज के साथ अब इस सीट से भी अखिलेश लड़ सकते हैं चुनाव, आजम खान से मुलाकात के बाद लगने लगे कयास

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Mar, 2024 01:08 PM

akhilesh can now contest elections from this

Akhilesh Yadav News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच बीते शुक्रवार को मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच रामपुर लोकसभा सीट...

Akhilesh Yadav News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच बीते शुक्रवार को मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच रामपुर लोकसभा सीट को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आजम खान ने अखिलेश यादव को रामपुर सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में रामपुर की लोकसभा सीट गंवा दी थी। इसलिए अब इस सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि इस सीट से किसे उतारा जाएगा, इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं।

PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक, आजम खान ने अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। अगर अखिलेश लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो अब उनके पास कन्नौज के साथ-साथ रामपुर का भी विकल्प है। रामपुर से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है। लेकिन अभी तक सपा ने इस सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अखिलेश ने अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। उनके लोक सभा चुनाव लड़ने या ना लड़ने को लेकर भी पार्टी में विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः मथुरा में Hema Malini ने खेली फूलों की होली, मयूर नृत्य पर भावपूर्ण अभिनय कर किया मंत्रमुग्ध
मशहूर सिने तारिका एवं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के होली कार्यक्रम में मयुर नृत्य में भावपूर्ण अभिनय कर वातावरण को श्यामाश्याममय बना दिया। उन्होंने जब फूलों की होली में श्यामाश्याम पर लगभग 05 मिनट तक फूलों की अनवरत वर्षा की तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कान्हा मोर बन आए में उनकी प्रस्तुति इतनी जीवन्त थी कि ऐसा लग रहा था कि मंच पर द्वापर उतर आया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रजवासियों की खुशहाली से भरी होली मनाने के लिए उन्हे शुभकामनाएं दी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!